What is input device?

What is input Device? इनपुट डिवाईस क्या होता है?

What is input Device?  – Input Device वे Device होते है जिनका उपयोग करके हम अपने डाटा या निर्देशों को Computer में Input करा सकते हैं। इनपुट डिवाइस कंप्यूटर तथा युजर के मध्य संपर्क की सुविधा प्रदान करते हैं। आज हमारे पास कई प्रकार के Input Device मौजूद है। Input Device कई रूप में उपलब्ध है तथा सभी के विशिष्ट उद्देश्य है टाइपिंग के लिये हमारे पास Keyboard होते है, जो हमारे निर्देशों को Type करते हैं।

Input Device एक ऐसी Electronic Device होती है जिसके द्वारा हम computer में डेटा enter कर सकते हैं। यह Computer का एक external Part है। हम जिस किसी भी Device के द्वारा कंप्यूटर या personal कंप्यूटर में कुछ भी Input करते हैं, उसे Input device कहा जाता है।

किबोर्ड, माउस, माइक्रोेफोन, स्कैनर आदि इनपुट डिवाइसेस के कुछ उदाहरण है। तो आईये इनको विस्तार में जानते हैं।

इनपुट डिवाइस के प्रकार |  Types of Input Device in Hindi

आवश्यकता के आधार पर Computer के Input Device को दो भागों में बॉंटा जा सकता है-

  • मुख्य या प्राथमिक इनपुट डिवाइसेज (Main or Primary input devices)
  • द्वितीयक इनपुट डिवाइसेज (Secondary Input devices)

1) मुख्य या प्राथमिक इनपुट डिवाइसेज (Main or Primary input devices) 

मुख्य या प्राथमिक इनपुट डिवाइसेज जिनके बिना कम्प्यूटर को चलाना लगभग सम्भव नहीं है। ऐसी डिवाइसेज को मुख्य या प्राथमिक इनपुट डिवाइसेज (Main or Primary input devices) कहते हैं।

इसके कुछ उदाहरण हैं – 

  • Keyboard
  • Mouse

द्वितीयक इनपुट डिवाइसेज (Secondary Input devices)

ये वे इनपुट डिवाइस होती हैं, जिनके बिना कम्प्यूटर को संचालित (operate) तो किया जा सकता है, पर यदि हम अपनी जरूरत के आधार पर, एक विशेष प्रकार के डेटा को enter या input करना चाहते हैं, तो इनका प्रयोग अनिवार्य हो जाता है। जैसे- Scanner, Light Pen, Trackball, Microphone, Joy-Stick, Card Reader आदि।

Working के आधार पर Input Devices को दो प्रकार श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है।

  • Manual Input Devices
  • Direct Input Devices

1. Manual Input Device

Manual Input Device के द्वारा Computer को निर्देश Manually दिया जाता है। उदाहरण के लिए अगर अपको Computer में Text, Number या किसी प्रकार का Character टाइप करना है। तब इसके लिए आपको अपने अंगुली के सहारे Keyboard बटन को Press करना होता है।

2. Direct Input Device

Direct Input Device के द्वारा Computer को निर्देश देने के लिए बाहरी मदद की आवश्यकता ज्यादा नहीं होती है। इन Device के जरिए डेटा सीधे Computer में Input होता है। जैसे; BarCode Scanner, Optical Mark Reader, Biometric Scanner इत्यादि।

कीबोर्ड | Keyboard

Keyboard Computer के लिए एक मुख्य इनपुट डिवाइस होता है। जिसका उपयोग Computer में निर्देश (Instructions) देने के लिए करते है। आमतौर पर Keyboard पर दिेये गये बटन का जैसे अक्षर, नंबर और चिन्ह इत्यादि का उपयोग करके कम्प्यूटर को निर्देश दिया जाता है। कीबोर्ड एक प्रकार का हार्डवेयर होता है। जिसका आकार आयताकार होता है। जिसे हम बहुत आसानी से देख और छू सकते हैं।

QWERTY keyboard कीबोर्ड की खोज करने वाले Christopher Latham Sholes थेे। जिन्होनें सन् 1867 में किया था। 

माउस | Mouse

Mouse Computer के लिए एक मुख्य इनपुट डिवाइस होता है। जिसका उपयोग Computer में command देने के लिए किया जाता है। माउस एक असली चुहे के जैसा दिखता है। इसमें ंमुख्यतया दो बटन होते हैं।

माउस की खोज 1960 से चल रही थी, पर माउस का पहला प्रोटोटाईप Douglas Engelbart नें 1964 में दिया था।

स्कैनर | Scanner

Mouse Computer के लिए एक मुख्य इनपुट डिवाइस होता है। जिसका उपयोग Computer में command देने के लिए किया जाता है। माउस एक असली चुहे के जैसा दिखता है। इसमें ंमुख्यतया दो बटन होते हैं।

डिजिटल कैमरा | Digital Camera

एक डिजिटल कैमरा एक ऐसा कैमरा है जो डिजिटल रूप में वीडियो या फोटोग्राफ या दोनों लेता है और एक इलेक्ट्रॉनिक इमेज सेंसर के माध्यम से चित्रों को रिकॉर्ड कर लेता है। कई कैमरे, आवाज़ और मूविंग वीडियो के साथ-साथ फोटोग्राफ को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

स्टीवन सैसन ने 1975 में कोडक में स्व-निहित डिजिटल कैमरा का आविष्कार किया।

ग्राफ़िक टेबलेट | Graphic Tablet

Graphic Tablet को ड्राइंग टेबलेट भी कहते हैं। इसका प्रयोग किसी भी प्रकार की ड्राइंग कर सकते हैं। इसके साथ एक स्टाइलस Stylus होता है जो बिल्कुल पेन की तरह दिखता है, इसको स्टाइलस कहते हैं। इसकी खोज इलीसा ग्रे Elisha Gray ने 1888 में की थी।

बारकोड रीडर | Barcode reader

बारकोड रीडर (Barcode Reader) का प्रयोग किसी भी सामान या वस्तु की कीमत, Expiry date, Manufacturing Date, Product Number आदि की जानकारी को स्कैन करने के लिए किया जाता है। बारकोड रीडर का आविष्कार जोसेफ वुडलैंज तथा बर्नाज सिल्वर ने मिलकर 1940 में किया था।

टच स्क्रीन | Touch Screen –

यह एक ऐसी डिवाइस होती है जिसका प्रयोग करके हम कम्प्यूटर को निर्देश दे सकते हैं। इसको प्रयोग करने के लिए स्टाइलस या अपनी उंगली का प्रयोग करना पड़ता है। इसका आविष्कार ई. ए. जॉनसन नें साल 1965 में किया था। 

टच पैड | Touchpad-

Touchpad को Trackpad भी कहते हैं। यह एक पॉइंटिंग डिवाइस है जिसमें एक टच सेंसर लगा होता है जो माउस को कन्ट्रोल करता है। यह मुख्यतः Laptop में लगा होता है। यह कई ईलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे की PDA, Handheld Consoles और पोर्टेबल मीडिया प्लेयर में होता है।

वेबकेम | Webcam-

यह कम्प्यूटर की एक ऐसी इनपुट डिवाइस होती है जिसका प्रयोग करके हम फोटो ले सकते हैं, विडीयो काल कर सकते हैं। इसका आविष्कार Dr. Quentin Stafford Feasar और Paul Jardetzy ने 1991 में किया था।

माइक्रोफोन | Microphone-

माइक्रोफोन को माइक के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारी आवाज़ को डिजिटल फॉर्म में बदलता है। इसको प्रयोग करने के लिए हमें कम्प्यूटर में साउन्ड कार्ड की ज़रुरत पड़ती है। माइक्रोफोन का आविष्कार 1876 में एमिली बर्लिनर नें टेलीफोन स्वर ट्रांसमीटर के रुप में किया था।

बॉयोमट्रिक्स | Biometrics-

एक बॉयोमेट्रिक इनपुट डिवाइस किसी व्यक्ति की अनूठी शारीरिक विशेषताओं को मापता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर एक सबसे आम बायोमेट्रिक इनपुट डिवाइस है जो किसी व्यक्ति के अंगुठे को या उसके आँखों को स्कैन कर उसकी पहचान करता है।

Fingerprint Scanner –  Sir William James Herschel  in 1858 .

Iris Scanner – John Daugman in   1987. 

कार्ड रीडर | Card reader

कार्ड रीडर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग स्मार्ट कार्ड या मेमोरी कार्ड को कम्प्यूटर के साथ कम्यूनिकेट करने के लिये किया जाता है। इसका आविष्कार Forrest Corry Parry ने 1969 में किया था।

जॉयस्टिक | Joystick

जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर डिवाइस में कर्सर या पॉइंटर की गति को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है । इसकk उपयोग ज्यादातर गेमिंग एप्लिकेशन और ग्राफिक्स एप्लिकेशन में किया जाता है। इसकk आविष्कार C. B. Mirick  ने  1926 में किया था।

लाइट पेन | Light Pen-

यह एक इनपुट डिवाइस है। लाइट पेन कंप्यूटर माउस की तरह ही एक Pointing Device होता है।  यह Enter और OK की तरह काम करता है। लाइट पेन का अविष्कार Ben Gurly ने 1959 में माउस का Idea लेकर  किया था।

गेमपैड | Gamepad

गेमपैड एक प्रकार का गेम कंट्रोलर होता है जो दो हाथों से कण्ट्रोल किया जाता है, जहां उंगलियों से गेमपैड में लगे बटन को दबाकर इनपुट दिया जाता है।

राल्फ एच. बेयर ने वीडियो गेम कंसोल का आविष्कार किया। 

लाइट गन | Light Gun-

यह एक पिस्टल के आकार की पॉइटिंग डिवाइस है जिसका प्रयोग गेम खेलने के लिये किया जाता है। इसका आविष्कार  Ralph Bauer  ने 1930 में किया था।

ओएमआर | OMR-

OMR (optical mark reader) ऑप्टिकल मार्क रीडर एक विशेष प्रकार का स्केनर होता है यह एक इनपुट डिवाइस होती है। जो विशेष प्रकार के चिन्‍ह या मार्क्स को पहचानने के लिए किया जाता है।

OMR का आविष्कार 1991 में Micheal Sokolski 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!