Optical Disk In Hindi

Optical Disk In Hindi | ऑप्टिकल डिस्क क्या है इसके प्रकार 

Optical Disk In Hindi: आज के इस लेख में हम आपको Optical Disc क्या है, ऑप्टिकल डिस्क में डेटा स्टोर कैसे होता था, ऑप्टिकल डिस्क को किसने बनाया, ऑप्टिकल डिस्क के प्रकार, ऑप्टिकल डिस्क के फायदे और नुकसानों के बारे में बताएँगे.

Types Of Optical Disk Drive In Hindi:

Optical  disk  memory एक समतल वृत्ताकार disk होती है, जो सामान्यतः polycarbonate plastic के 1.2 M.M.मोटे disk से बनी होती है, और इसका वजन लगभग 16g. होता है। इस polycarbonate plastic पर एक reflective material जैसे aluminum  की coating रहती है, जिससे light reflect होती है। जहाँ पर दो अलग अलग laser beam का use किया जाता है। एक laser beam 25mw की तीवृता की होती है जिसका उपयोग data को लिखने के लिए तथा एक laser beam 5mw तीव्रता की होती है, जिसका उपयोग data को पढने के लिए करते है। जब laser beam से surface पर holes किये जाते है, तो उन्हें pits कहते है, जिसये ‘1′ द्वारा दर्षाया जाता है, तथा surface पर जहा holes नही होते है, उन्हें land कहा जाता है, जिसे ‘0’ द्वारा दर्शाते है। 

CD में information  को pits के रूप में store किया जाता है। प्रत्येंक pits लगभग 100 M.M.गहरा तथा 500 M.M. चौड़ा होता है तथा लम्बाई में 850 M.M.से 3.5 M.M.तक का होता है। CD को read करने के लिये polycarbonate स्तर के तल से 780mm wale length वाले semi  conductor laser को focus करना होता है, जब यह focus की जाती है, तब pits व hand के बीच ऊचाई में बदलाव से परावर्तित प्रकाष की तीव्रता मे अंतर उत्पनन होता है, इस प्रकार को photo diode के साथ मापकर data को disk से पढना संभव होता है।

CD
Compact Disk (CD)
Capacity700 MB
Available1982
DVD
Digital Video Display (DVD)
Capacity4.7 GB
Available1995
blu-ray disk
Blu-ray Disk
Capacity25 GB
Available2006
आप्टिकल डिस्क का इतिहास (History of Optical Disc in Hindi)
  • Hard Medium पर लाइट के द्वारा डेटा स्टोर करने की पहली तकनीकी का आविष्कार James T. Russell ने 1960 दशक के अंत में किया था.
  • Russell की प्रारंभिक संरचना वर्तमान समय के ऑप्टिकल डिस्क से मिलती – जुलती थी.
  • 1970 के दशक में Russell ने अपने डिजाईन को Refine करना जारी रखा. यही से CD की शुरुवात होने लगी.
  • 1982 में फिलिप्स और सोनी ने मिलकर पहला Commercial CD Player को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया.
ऑप्टिकल डिस्क में डेटा स्टोर कैसे होता है

ऑप्टिकल स्टोरेज, इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज माध्यम जो डिजिटल (बाइनरी) डेटा को रिकॉर्ड करने और पुनर्प्राप्त करने के लिए कम-शक्ति वाले लेजर बीम का उपयोग करता है. ऑप्टिकल-स्टोरेज तकनीक में, एक लेजर बीम एक ऑप्टिकल, या लेजर, डिस्क पर डिजिटल डेटा को डिस्क की सतह पर एक Spiral Track में व्यवस्थित छोटे गड्ढों (Pits) के रूप में एन्कोड करता है.

इन छोटे गड्ढों को Read करने के लिए एक कम-शक्ति वाले लेजर स्कैनर का उपयोग किया जाता है, जिसमें गड्ढों से Reflected Light की तीव्रता को Electric Signals में परिवर्तित किया जाता है. इस तकनीक का उपयोग कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) में किया जाता है, जो साउंड रिकॉर्ड करता है. CD में इमेज, टेक्स्ट और साउंड को स्टोर किया जा सकता है.

ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव क्या है (What is Optical Disc Drive in Hindi)

ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव की मदद से ऑप्टिकल डिस्क में डेटा को Read और Write करते हैं. ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव को ODD, Optical ROM, CD ड्राइव, DVD ड्राइव या Blue Ray Drive भी कहा जाता है. अलग – अलग ऑप्टिकल डिस्क को Read और Write करने के लिए अलग – अलग ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव का इस्तेमाल किया जाता है.

ऑप्टिकल डिस्क के प्रकार (Type of Optical Disk in Hindi)

ऑप्टिकल डिस्क मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है – CD, DVD और Blu- Ray. Blue Ray डिस्क आज के समय में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली ऑप्टिकल डिस्क है.

VCD
  • CD को video CD को preview CD, compact Digital  video  कहा जाता है।
  • यह compact disk  पर video को store करने के लिए एक standard diogital format है,
  • यह V-CD, V-CD player  computers  Advance DVD  video players  तथा कुछ video game  consoles  में चलाये जाने योग्य होते है।
  • V-CD का standard 1993 में sony,  philips  तथा JVC द्वारा निर्मित किया गया था
  • इसे white  book standard के रूप मे दिया गया।
1. Compact Disk (CD)

CD एक Optical  disk  है, जो digital data को permanently store करने के लिए use कि जाती है| CD में डेटा को Read करने के लिए लेज़र लाइट का इस्तेमाल किया जाता है. इसका विकास digital audio को store करने के लिए किया गया था। Standard CD का व्यास 120 MM होता है, तथा लगभग 80 minuts के audio को रख सकता है। कई CD 80 mm वाले भी होते है। जो लगभग 20 minute की audio को रख सकते है, CD technique को बाद में data storage device के रूप में use के लिये अधिक अनुकुल बनाया गया जिसे CD ROM  के रूप जाना जाता है, CD-ROM  में CD-R (compact disk read/recordable)  तथा CD-RW (compact disk  re-writable)  कहे जाते है, भी data storage device के रूप में प्रयोग में आते है। It can store up-to 700 mb of data.

CD-R
  • CD-R का पूरा नाम compact disk  recordable है।
  • यह philips तथा sony द्वारा दुबारा लिखने योग्य disk  format है
  • अर्थात इसमें information को पुनः write किया जा सकता है।
  • इस प्रकार की disk में पहले से लिखे गये data को erase कर दिया जाता है
  • उन्हीं track पर पुनः data को store किया जा सकता है।
CD-RW
  • CD-RW  का पुरा नाम compact disk re-writable है
  • इसे 1997 में प्रस्तुत किया गया था यह दुबारा लिखने योग्य Disk format है
  • अर्थात इसमें information को पुन writer किया जा सकता है।
  • इस प्रकार की Disk में पहले से लिखे गये data को erase कर दिया जाता है
  • उन्ही track पर पुनः data को store किया जा सकता है।
2 – डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क/Digital Versatile Disc (DVD)

Optical  disk में store data की क्षमता कम होती है, इस क्षमता को बढाने के उददेष्य से DVD को विकसित किया गया, DVD  में उपयोग मे लाया जाने वाला प्रदार्थ high density का होता है, जिसमें कम क्षेत्रफल मे अधिक data को store किया जाता है। DVD को बनाने के दौरान बनायी जाने वाली Disk पर एक अधिक परत चडाइ जाती है। जब DVD  पर data को writer किया जाता है। पहले अंदर वाली परत पर data write किया जाता है। इसके पश्चात बहार वाली परत पर data को write किया जाता है। इस प्रकार DVD  पर एक से अधिक layer की सहायता से CD की तुलना मे अधिक data को store किया जाता है। DVD को read या write करने के लिये उपयोग मे लायी जाने वाली laser beam की आवृत्ती लगभग 600MM की होती है। DVD  में store किये जाने वाले data का format भी CD की तुलना मे अधिक compress होता है, जिससे की अधिक क्षमता का data store किया जा सकता है। DVD की स्टोरेज क्षमता 4.7GB, 8.5GB और 20 GB तक हो सकती है|

3 – ब्लू रे डिस्क/Blue – Ray Disc

Optical  disk  का एक Format Blu-Ray जिसे Blu-Ray  Disk ( BD) भी कहा जाता है। यह Optical  disk  format का नाम है, इस format का विकास recording rewriting तथा high  definition  video के play Back तथा data को store करने योग्य बनाने के लिए किया ।

DVD की भांति ही Blue Ray Disc में डेटा को लेयर में स्टोर किया जाता है. लेकिन DVD की एक लेयर में 4.7 GB डेटा को स्टोर किया जा सकता है लेकिन Blu-Ray Disc की एक लेयर में 25 GB डेटा एवं Double  layer  disk  में 50 GB तक को स्टोर किया जा सकता है. इस नये format मं data को read तथा write करने के लिए blue violet laser का use किया जाता है. इस blue ray  को use करने का लाभ यह है कि इसकी wave length  408mm है जो कि read laser से छोटी होती है जिससे laser spot  पर और अधिक शुद्धता से focus करना संभव हो जाता है इसमें data को tightly pack किया जा सकता है, तथा कम space में storeकिया जा सकता है, अतः एक CD/DVD के Size के समान होने के बाद भी disk पर अधिक data को store करना संभव हो जाता है।

Blue Ray Disc का इस्तेमाल HD विडियो को स्टोर करने के लिए किया जाता है.

ऑप्टिकल डिस्क के फायदे (Advantage of Optical Disc in Hindi)

ऑप्टिकल डिस्क के निम्न फायदे हैं –

  • ऑप्टिकल डिस्क Volatile और Non-Volatile मेमोरी की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है. पॉवर सप्लाई बंद होने पर इसमें डेटा खोने का खतरा नहीं रहता है. ऑप्टिकल डिस्क सालों – साल तक सुरक्षित रहती है.
  • ऑप्टिकल डिस्क का इस्तेमाल विभिन्न कंप्यूटर और डिवाइस में किया जा सकता है. आप ऑप्टिकल डिस्क को अपने बैग में बड़ी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं.
  • ऑप्टिकल डिस्क में स्टोर डेटा का यूजर बड़ी आसानी से अपने कंप्यूटर में बैकअप बना सकता है.
  • ऑप्टिकल डिस्क को बनाने की लागत कम होती है क्योंकि इसमें केवल प्लास्टिक और एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया जाता है.
ऑप्टिकल डिस्क के नुकसान (Disadvantage of Optical Disc in Hindi)

ऑप्टिकल डिस्क के कुछ नुकसान भी हैं जो कि निम्न प्रकार से हैं –

  • अन्य प्रकार के स्टोरेज ड्राइव की तुलना में ऑप्टिकल डिस्क की कीमत प्रति जीबी/टीबी अधिक होती है. और उनके साथ तुलना करने पर इसमें बहुत अधिक स्टोरेज क्षमता नहीं होती है.
  • फ्लैश ड्राइव के विपरीत, ऑप्टिकल डिस्क किसी भी प्लास्टिक केसिंग द्वारा सुरक्षित नहीं होते हैं, जिससे थोड़ी सी खरोंच आने पर भी ऑप्टिकल डिस्क जल्दी ख़राब हो जाते हैं. Blue Ray को छोड़कर अन्य ऑप्टिकल डिस्क की स्टोरेज क्षमता बहुत कम होती है.
  • ऑप्टिकल डिस्क का इस्तेमाल करके डुप्लीकेट कॉपी बनाना आसान काम नहीं है.
ऑप्टिकल डिस्क से सम्बंधित सामान्य प्रश्न

ऑप्टिकल डिस्क का आविष्कार किसने किया?

ऑप्टिकल डिस्क का आविष्कार 1960 में James T. Russell ने किया था.

ऑप्टिकल डिस्क का उपयोग क्यों किया जाता है?

ऑप्टिकल डिस्क का इस्तेमाल डेटा स्टोरेज के लिए किया जाता है.

CD की स्टोरेज क्षमता कितनी होती है ?

एक CD की स्टोरेज क्षमता 700 MB तक होती है,

DVD की स्टोरेज क्षमता कितनी होती है?

एक सिंगल लेयर DVD की स्टोरेज क्षमता 4.7 GB तक हो सकती है

Blu-Ray की स्टोरेज क्षमता कितनी होती है?

एक Blue Ray Disc की स्टोरेज क्षमता 25 GB तक हो सकती है.

ऑप्टिकल डिस्क में डेटा स्टोर कैसे किया जाता है?

ऑप्टिकल डिस्क में डेटा लेज़र बीम के द्वारा स्टोर किया जाता है.

इन्हें भी पढ़े 

आपने सीखा: ऑप्टिकल डिस्क क्या है हिंदी में

इस लेख को पढने के बाद आप लोग समझ गए होंगे कि Optical Disc Kya Hai In Hindi और इसमें डेटा को स्टोरेज कैसे किया जाता है. उम्मीद करते हैं आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा. आपसे निवेदन है कि इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें.

One thought on “Optical Disk In Hindi | ऑप्टिकल डिस्क क्या है”
  1. You really make it seem really easy along with your presentation however I in finding this matter to be actually something that I think I would never understand. It sort of feels too complex and extremely huge for me. I am taking a look forward to your next post, I抣l attempt to get the hold of it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!